मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश में बीते 2 दिनों तक हुई बर्फबारी के चलते डलहौजी में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया हैं। डलहौजी में काफी ज्यादा बर्फबारी हुई हैं जिसके चलते डलहौजी खजियार मार्ग बंद पड़ा हैं। इस मार्ग पर 1 फीट से डेढ़ फीट तक बर्फ़बारी हुई हैं। मार के बंद होने के चलते पर्यटक और आम लोग खजियार की तरफ नहीं जा पा रहे हैं। वहीं डलहौजी प्रशासन ने भी लोगों और पर्यटकों से अपील करते हुए कहा है की लोग इस मार्ग पर गाड़ी लेकर जाने की गलती ना करें।
वहीं बीआरओ और लोक निर्माण विभाग को भी प्रशासन ने निर्देश दिए हैं की इस मार्ग को जल्दी खोलने का प्रयास करें ताकि लोगों को आवाजाही हो सके। अक्सर सर्दियों के मौसम में इस मार्ग पर बर्फबारी से दिक्कतें बढ़ जाती हैं, जिसके चलते लोगों सहित पर्यटकों की मुश्किलात का सामना करना पड़ता हैं। लकड़मंडी, कालाटोप, डेन कुंड में काफी बर्फ है और मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हैं। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए है की उक्त मार्ग को जल्द खोलने का प्रयास करें ।
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा की डलहौजी में सीजन की दूसरी बर्फबारी होने से डलहौजी से खजियार को जाने वाले मार्ग पर एक से से फीट के आसपास बर्फबारी होने से मार्ग बंद हो गया हैं। मार्ग बंद होने के चलते और अब बहुत ज्यादा बर्फ होने की वजह से इसे सड़क पर जाने से लोगों और पर्यटकों को मना किया गया है यहां गाड़ियों के साथ जाना खतरे से खाली नहीं हैं। हालांकि बीआरओ और पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इस मार्ग को जल्द बहाल किया जाए।
