नाहन : देवेंद्र कुमार – सिरमौर जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में आज से बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग के पास बूस्टर डोज का स्टॉक खत्म हो गया था । जिसके बाद जिला में बूस्टर डोज नहीं लग पा रही।
जिला मुख्यालय नाहन स्थित आयुष अस्पताल में आज बड़ी संख्या में लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। मीडिया से बात करते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ अजय पाठक ने बताया कि जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है और सभी लोगों से बूस्टर डोज लगवाने के लिए अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश मुख्यालय से जिला स्वास्थ्य विभाग को करीब 4 हजार बूस्टर डोज प्राप्त हुई है । जिसे जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में पहुंचा दिया गया था और अब सभी
पीएचसी और सीएचसी स्तर पर बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है।
