राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): खनियारा में धर्मशाला पुलिस टीम की ओर से बीते कल एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को पकड़ा था। उक्त व्यक्ति के पास से फर्जी दस्तावेजों के साथ ही दो वायरलेस फोन जो डम्मी के थे वो बरामद किए गए हैं। फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर आरोपी लोगों को फर्जी वायरलेस फोनों के माध्यम से डराने का प्रयास करता था। वहीं उसके कब्जे से बरामद किया गया आईकार्ड भी फर्जी हैं। आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश कर न्यायालय में पेश कर उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया हैं।
बता दें कि नगर निगम धर्मशाला के तहत आते खनियारा में बीते रविवार को धर्मशाला पुलिस टीम ने एक फर्जी आईपीएस बन कर रह रहे व्यक्ति को गिर+फ्तार किया था। व्यक्ति की पहचान विवेक हीरा राठौर, पुत्र हीरा सिंह राठौर निवासी महाराष्ट्र के तौर पर हुई थी। विवेक के खिलाफ पुलिस में शिकायत कांगड़ा निवासी अक्षित वालिया ने की थी। इस दौरान अक्षित ने बताया था कि उसके कैफे में विवेक एक कुक के रूप में कार्य कर रहा था। कैफे में विवेक की सं+दिग्ध गतिविधियों के कारण उन्हें उस पर शक हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।
इसके बाद पुलिस ने खनियारा स्थित विवेक के किराए के मकान में दबिश दी थी। जहां से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक, कार, पिस्टल का कवर, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस फोन बरामद किए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्ता+र कर उसे रिमांड पर ले लिया है ताकि उसकी मंशा की अच्छे से पड़ताल की जा सके। वहीं इस संदर्भ में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि खनियारा में पकड़े गए फर्जी आईपीएस अधिकारी को न्यायालय में पेश किया गया हैं,जहां से उसे चार दिन के रिमां+ड पर ले लिया हैं। आरोपी से पूछताछ करके उसके कहां कहां संपर्क हैं और वो कब से इस तरह का स्वांग रच रहा था उसके पीछे उसकी क्या मंशा थी इसकी गहनता से छानबीन की जा रही हैं।
