सोलन:भूपेंद्र ठाकुर(TSN)-बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आशीष विद्यार्थी शुक्रवार को सोलन पहुंचे.इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाकर माल रोड पर शॉपिंग की.मास्क लगाए जाने के बावजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उन्होंने अपने प्रशंसको के साथ इस दौरान फोटो भी खिंचवाए.
अभिनेता आशीष विद्यार्थी इन दिनों हिमाचल के सोलन की हसीन वादियों का आनंद लेने पहुंचे हैं.शुक्रवार को आशीष विद्यार्थी ने सोलन शहर के हिमाचल एंपोरियम स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी से खरीदारी की.इसके बाद उन्होंने ओल्ड डीसी चौक पर स्थित शर्मा स्वीट शॉप से गुलाब जामुन खरीदे ।करीब 1 घंटे तक सोलन शहर में शॉपिंग करने के बाद वह यहां से रवाना हुए.वहीं वे कुछ देर के लिए सोलन रेलवे स्टेशन पर भी रुके.
