विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: 22 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रों के लिए प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी का दरबार पूरी तरह से तैयार हैं। नवरात्रों के लिए मंदिर परिसर को बेहद ही भव्य तरीके से सजाकर तैयार किया गया हैं। मंदिर परिसर की सजावट रंग-बिरंगे फूलों से की गई है जिसकी शोभा देखते ही बन रही हैं।
चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने मंगलवार को पूरा कर लेने का दावा किया हैं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रों से जुड़ी हुई सभी तैयारियां मंदिर में पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को सजाने के साथ ही अन्य अभी व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।
मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के भी पूरे इंतेजाम किए गए हैं। 200 होमगार्ड के जवान और 200 पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे चिंतपूर्णी बाजार और मंदिर परिसर में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर प्रशासन की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील भी की हैं।
पंजाब के श्रद्धालु ने नवरात्रों के लिए फूलों से सजाया हैं मां चिंतपूर्णी का दरबार
चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में पंजाब के एक श्रद्धालु की ओर से चिंतपूर्णी मंदिर को फूलों से सजाया हैं। फूलों से सजावट के बाद मंदिर परिसर देखने में काफी आकर्षक लग रहा हैं।
