हमीरपुर (एकता): हिमाचल के हमीरपुर के किसान परविंद्र सिंह ने ऐसा करिश्मा कर दिखाया जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने एक ही पौधे पर आलू, टमाटर और बैंगन लगा दिए। उनकी डेढ़ माह की मेहनत रंग लाई और अब आलू के पौधे पर टमाटर और बैंगन लगने लगे हैं।

बता दें कि आप घर के गमलों में भी विभिन्न सब्जियां उगा सकते हैं। यह तकनीक कारगर साबित हो सकती है। हमीरपुर के साथ लगते लाहलड़ी गांव के किसान ने इससे पहले भी एक बेल से तीन सब्जियां उगा कर सभी को हैरान कर दिया था। अब ग्राफ्टिंग के बारे में परमिंद्र किसानों को सीखा रहे हैं, ताकि वे भी इसका फायदा उठा सकें।

