कांगड़ा (एकता): हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। बता दें कि कांगड़ा जिले के थुरल क्षेत्र में रविवार देर शाम पालमपुर-सुजानपुर सड़क पर एक निजी बस पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में 21 लोग सवार थे। लोगों का कहना है कि हादसे के समय बस में धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके चलते आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हुए और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चालक-परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
