By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बारिश बर्फबारी के इतंजार में किसान बागवान…नही कर रहे सेब के पौधों की खरीदारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बारिश बर्फबारी के इतंजार में किसान बागवान…नही कर रहे सेब के पौधों की खरीदारी
himachalNews

बारिश बर्फबारी के इतंजार में किसान बागवान…नही कर रहे सेब के पौधों की खरीदारी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/18 at 11:06 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी न होने से सभी लोग परेशान है,न तो पर्यटक हिमाचल के रुख कर पा रहे है और न ही फसलों के लिए मौसम ठीक हो पा रहा है,बारिश बर्फबारी न होने से सबसे ज्यादा परेशान इन दिनों किसान बागवान है क्योंकि नए पौधे चाहे वो स्टोन फ्रूट्स के हो या फिर सेब के उनके लगाने में किसान बागवानों को इंतजार करना पड़ रहा है,बारिश बर्फबारी का इंतजार किसान बागवानों कर रहे है।

इन दिनों डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्विद्यालय नौणी परिसर और विश्विद्यालय के अन्य केंद्रों पर सेब सहित स्टोन फ्रूटस के पौधे की बिक्री की जा रही है,लेकिन बारिश बर्फबारी न होने से किसान बागवान सेब के पौधे लेने के लिए आगे नही आ रहे है,सभी बिक्री केंद्रों पर अभी सिर्फ 50% ही सेब के पौधों को किसान बागवान खरीद पाए है,जबकि अभी तक विश्विद्यालय यह अनुमान लगा रहा था कि सभी पौधों की बिक्री हो जाएगी, लेकिन समय से बारिश बर्फबारी न होने के चलतेकिसान बागवान इन पौधों को लेने से डर रहे है कि अगर बारिश बर्फबारी समय से नही हुई तो उनके लिए हुए पौधे खराब हो जायेंगे। बता दें कि नौणी विश्विद्यालय द्वारा इस वर्ष सवा दो लाख पौधे तैयार किए गए है जिनमे से सिर्फ लगभग एक लाख ही पौधे बिक़ पाए है।

बिक्री केंद्रों में अबतक 50% हुई सेब के पौधों की बिक्री

नौणी विश्विद्यालय के फल विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ धर्मपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नौणी विश्विद्यालय के मुख्य परिसर और अन्य केंद्र पर इस बार 11 दिसम्बर 2023 से पौधों की बिक्री को शुरू किया गया था जिनमे स्टोन फ्रूटस और सेब के पौधे शामिल थे लेकिन स्टोन फ्रूटस के मुकाबले सेब के पौधों की बिक्री कम हुई है,और कारण समय से बारिश बर्फबारी न होना है। उनका कहना है कि किसान बागवान बारिश बर्फबारी होने का इंतजार कर रहे है कि कब बारिश होगी और कब वे पौधे लेंगे लेकिन अभी किसानों को यही डर सता रहा है को बारिश बर्फबारी नही होती है तो उनके द्वारा लिये गए पौधे कहीं खराब न हो जाए।

वहीं किन्नौर से पौधे लेने नौणी विश्विद्यालय पहुंचे सेब बागवानों ने बताया कि इस बार समय से बर्फबारी और बारिश नही हो पा रही है जिससे सेब के पौधों की खरीद वे लोग नही कर पा रहे है,उनका कहना है कि नालों का पानी इन दिनों जमना शुरू हो चुका है,वहीं अगर यह पौधे वे लोग ले भी लेते है तो बारिश बर्फबारी कबतक होगी इसका कोई भी अंदाजा नही है।

TAGGED: are not purchasing apple plants, Solan Farmers and gardeners
Chandrika January 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सांसद किशन कपूर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बहाने साधा विपक्ष पर निशाना, केंद्र सरकार की थपथपाई पीठ
Next Article थर्ड बटालियन पंडोह प्रतिभावन खिलाड़ियों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?