नाहन :देवेन्द्र कुमार – हिमाचल किसान सभा ने प्रदेश में किसानों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई है। जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल किसान सभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
डबल इंजन की सरकार ने भी मात्र आश्वासन ही दिए
किसान सभा का कहना है कि प्रदेश में किसानों को आज अपनी नकदी फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है । किसानों की प्रदेश में हालत बद से बदतर हो चली है। केंद्र व प्रदेश सरकार के आश्वासनों के बाद भी किसानों को अपनी नगदी फसलों को बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । सभा का कहना है कि किसानों को अपनी नगदी फसलों को बेचने के लिए मार्केटिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारें आती और जाती रहती हैं किसानों को मात्र आश्वासन मिलते आए हैं । किसानों की प्रदेश में अदरक लहसुन टमाटर समेत सेब की फसलों का कोई भी उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार ने आंदोलन के बाद आश्वासन तो दिया लेकिन कोई समर्थन मूल्य प्रदेश में किसानों को नही मिल रहा है । अंदाजन किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की वर्तमान सरकार से जिला में नगदी फसलों पर आधारित उद्योग लगाने की गुहार लगाई है।
सड़कों की कनेक्टिविटी भी ना होने से किसान परेशान
किसान सभा का कहना है कि जिला सिरमौर में नेशनल हाईवे बनाने को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं डबल इंजन की सरकार ने की। लेकिन जमीनी स्तर पर एक भी कार्य नहीं हो पाया । उन्होंने कहा कि जिला में सड़कों की कनेक्टिविटी ना होने के चलते आ रही समस्या को लेकर किसान सभा रोष स्वरूप 9 मार्च से एक सप्ताह के लिए सोलन मीन्स सड़क पैदल मार्च करेंगी और इस दौरान सरकार के झूठे वाद से लोगों को भी अवगत करवाया जाएगा।
