नाहन : देवेन्द्र कुमार -शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने जिला मुख्यालय नाहन में आज केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की । सुरेश कश्यप यहां दिशा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
RDSS 3700 करोड़ का प्रोजेक्ट प्रदेश के लिए स्वीकृत
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के लिए ऊर्जा क्षेत्र में RDS प्रोजेक्ट के तहत 3700 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। जिसके तहत क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और यदि किसी दूरदराज इलाके में 2 घर भी बिजली समस्या से जूझ रहे हैं तो उनके लिए अलग से ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल शक्ति महकमे में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है कुछ स्थानों पर नल लग चुके हैं मगर पानी नहीं पहुंचा है, उस बारे आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
NH 707 के निर्माण व मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण पर भी चर्चा
सांसद कश्यप ने कहा कि बैठक में NH 707 के चल रहे निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए है। उन्होंने कहा कि करीब 1456 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे NH विस्तारीकरण कार्य को दिसंबर 2023 में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य लम्बे समय से रुका हुआ है। इस बाबत एडीसी
सिरमौर की अध्यक्षता में एक कमेटी इस कार्य को देखेगी और जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
