By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीमेंट मालिकों के आगे नहीं झुकेगी सरकार प्रदेश हित को ध्यान ने रखकर निकाला जाएगा हल:सुनील शर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीमेंट मालिकों के आगे नहीं झुकेगी सरकार प्रदेश हित को ध्यान ने रखकर निकाला जाएगा हल:सुनील शर्मा
himachalpolitical

सीमेंट मालिकों के आगे नहीं झुकेगी सरकार प्रदेश हित को ध्यान ने रखकर निकाला जाएगा हल:सुनील शर्मा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/20 at 10:46 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में बीते लंबे समय से बंद पड़े अंबुजा और एसीसी सीमेंट प्लांट का मामला अभी तक नहीं सुलझा हैं। इन प्लांट के बंद होने से प्रदेश के ट्रक ऑपरेटर्स के साथ हजारों कामगार भी अपने रोजगार और परिवार को लेकर परेशान हैं। सरकार की ओर से मामले को सुलझाने में प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि सीमेंट मालिकों के आगे सरकार नहीं झुकेगी और प्रदेश हित को ध्यान में रखते हुए ही इस विवाद को हल किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पााठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने हमीरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कही।
उन्होंने बताया कि इस मामले के हल के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है और जल्द ही इस विवाद को भी हल कर लिया जाएगा। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने बताया कि सीमेंट को लेकर प्रदेश के हितों की किसी भी स्तर पर अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और अगर जरूरी हुआ तो प्रदेश के लोगों के लिए सरकार अंतिम तक लड़ाई लड़ेगी लेकिन इस मामले में किसी भी तरह का कोई समझौता प्रदेश के हितों को ताक पर रखकर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमेंट मामला सही ढंग से हल हो जाए और इसमें सभी का हित भी सही ढंग से रह जाए इसे लेकर बातचीत चल रही हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि अंतिम फैसला सबके हित के लिए ही होगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर जिला के प्रथम दौरे व हमीरपुर में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस मनाने को लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार अपने गृह जिला हमीरपुर आ रहे हैं। उनके इस आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हिमाचल दिवस को गौरवमयी बनाने के लिए प्रशासन के साथ इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास में कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा योगदान रहा हैं। उसने हमेशा से ही प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए काम किया हैं। प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार भी हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर फ़ैसले लेने का काम कर रही हैं। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश ठाकुर जिला कांग्रेस किसान सेल के अध्यक्ष अजय शर्मा जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा शहरी कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
TAGGED: cement, hamirpur, interest, solution, Sunil Sharma
admin January 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वनों के संरक्षण में मीडिया की भूमिका अहम
Next Article किसानों को अदरक, लहसुन, टमाटर व सेब का नहीं मिला समर्थन मूल्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?