Una, Rakesh -:हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लकड़ी कटान (ट्री फेलिंग) के नियमों को सख्त किए जाने से किसानों में नाराज़गी बढ़ गई है। शुक्रवार को ऊना ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और सरकार से इन नियमों में ढील देने की मांग की।
किसानों का कहना है कि उनकी रोज़ी-रोटी लकड़ी कटान के कार्य से जुड़ी हुई है, लेकिन नए नियमों के कारण अब उन्हें काम करना मुश्किल हो गया है। किसानों ने बताया कि वे किसी भी तरह का अवैध कटान नहीं करते, बल्कि सरकार द्वारा तय नियमों का पालन करते हुए ही लकड़ी काटते हैं।उन्होंने कहा कि लकड़ी को काटकर वे उसे पंजाब भेजते हैं, जिससे उनके परिवार की जीविका चलती है। लेकिन अब सख्त नियमों के कारण उनका जीवन-यापन संकट में पड़ गया है।किसानों ने सरकार से मांग की है कि लकड़ी कटान के नियमों को पहले की तरह लागू किया जाए, ताकि उनकी आय पर असर न पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे आंदोलन को और तेज़ करने के लिए मजबूर होंगे।
