शिमला: हिमाचल में एक बार फिर बारिश अपना कहर बरपा सकती है। प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। बता दें कि अगले दो दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी के साथ-साथ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। सितंबर महीने के अंतिम दिनों में राज्य से मॉनसून अलविदा हो जाएगा। 15 और 16 सितंबर को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बता दें कि सोमवार को शिमला, सिरमौर में बारिश के साथ-साथ तूफान आया है। आधे घंटे की बारिश ने सड़कों पर काफी पानी जमा कर दिया। जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
