मंडी (परी शर्मा): हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी का हिमाचल दौरा तय है और वह 24 सितंबर को मंडी में भाजपा युवा मोर्चा की रैली में आएगें। पीएम नरेंद्र मोदी की भव्य और ऐतिहासिक रैली को लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर मीडिया से रू-ब-रू हुए। उनहोने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए भाजयुमों तैयारियों में जुटा हुआ है और ये रैली ऐंतिहासिक होगी। इस रैली को लेकर भाजयुमों तैयारियों में जुटा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि रैली को ऐतिसाहिक बनाया जाएगा और इसके लिए डेढ़ वर्षो से तैयारियां चली हुई है। युवा मोर्चा पार्टी का सबसे अग्रणी मोर्चा है और इस रैली के माध्यम से युवा मोर्चा यही संदेश देगा कि भाजयुमों और संगठन की ताकत मंडल तक नही बूथ तक है और उस ताकत के माध्यम से युवाओ को जोडते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर सतासीन होगी। रैली को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार जारी है। कार्यकर्ता बुथ स्तर पर जाकर बैठके और संपर्क अभियान कर रहा है।
इस दिन मंडी आएंगे PM मोदी, विधानसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद
Leave a comment
Leave a comment
