By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बद्दी में बेखौफ बदमाश, मंडी के युवक को रॉड-डंडों से पीटा (Watch Video)
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > बद्दी में बेखौफ बदमाश, मंडी के युवक को रॉड-डंडों से पीटा (Watch Video)
Accidenthimachal

बद्दी में बेखौफ बदमाश, मंडी के युवक को रॉड-डंडों से पीटा (Watch Video)

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/01 at 12:14 PM
Share

नालागढ़/जगत सिंह: नालागढ़ के तहत बद्दी में बदमाश बैखोफ हो कर घूम रहे हैं। अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं है। ताजा मामला सोलन जिले के बद्दी का है। यहां पर बदमाशों ने शाम के वक्त एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी युवक को अधमरा समझ कर मौके से भाग गए। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार मंडी जिले के कोठी गांव का रोहित बद्दी में एक निजी कंपनी में काम करता है। 28 सितंबर की शाम को वह अपने दो साथियों के साथ कंपनी के टावर में बिजली सप्लाई चैक करने जा रहा था। इस दौरान जब उसके दो साथी सामान लाने के लिए गए , तो तभी कुछ कार सवार लोग आए और उस पर हमला कर दिया। अज्ञात बदमाशों ने युवक की टांगों और हाथों पर लोहे की रोड से वार किए और उसे अधमरा हालात में छोड़ गए। इस दौरान मौके पर भीड़ भी जुटी। एक महिला ने बताया कि हरियाणा नंबर की गाड़ी में युवक फरार हो गए।

पीजीआई में हुआ ऑपरेशन

घटना के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बद्दी से पीजीआई चंडीगढ़ लाया गया। जहां पर ट्रामा सेंटर में युवक की बाजू का ऑपरेशन हुआ है। युवक की बाजू के अलावा, टांगों पर चोट लगी है। फिलहाल, पीजीआई में युवक का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने हल्की धाराओं में दर्ज किया मामला

युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि युवक पर जानलेवा हमला किया गया। बद्दी थाना पुलिस ने धारा-341 के तहत केस दर्ज किया है।इसमें दोषियों को एक माह की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा, सेक्शन 323 लगाई गई है, जिसमें एक साल की सजा का प्रावधान है। साथ ही धारा-34 भी लगाई गई है, जिसमें आरोपी तय षड़यंत्र के तहत मारने आए थे।

पुलिस मामले में गहनता से कर रही जांच

एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

admin October 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने शैलेंद्र कालरा, महासचिव होंगे सतीश शर्मा
Next Article नड्डा के गृह जिले से PM मोदी करेंगे चुनावों का शंखनाद, लुहणू मैदान में लगेगा वाटरप्रूफ पंडाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सीनियर सिटीजन काउंसिल ने गंभीर रोगियों को दी आर्थिक सहायता, कैंसर मरीजों के लिए बढ़ाई मदद राशि

Ago

हरोली को 8.42 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला

Ago

समय पर बारिश से हमीरपुर के जंगल सुरक्षित, आग की घटनाओं में आई बड़ी कमी

Ago

वायनाड त्रासदी: फतेहपुर के इंजीनियर विक्रम का शव छह दिन बाद बरामद, क्षेत्र में शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?