बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि इस बार पीएम की रैली में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जाएगा, ताकि अगर मौसम रैली में कोई बांधा न डाल सके। पीएम की मंडी रैली के दौरान हुई बारिश के बाद सरकार ने सबक लिया है। यह रैली लुहणू मैदान में होगी। शनिवार शाम यानि आज प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसपीजी की टीम पहुंचेगी। वह रविवार को पुलिस और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर उनके दौरे से जुड़े सभी स्थानों का निरीक्षण करेगी। पंडाल में करीब 75,000 कुर्सियां लगाई जाएंगी।
नड्डा के गृह जिले से विस चुनावों का शंखनाद
पीएम दौरे को लेकर सीआईडी के करीब 75 जवान पहुंचेगें। ये जवान शहर समेत आसपास क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। एम्स से लेकर बिलासपुर शहर तक सड़कों को टारिंग कर चकाचक किया जा रहा है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिले से विस चुनावों का शंखनाद हो रहा है। भाजपा बिलासपुर में चारों सीटें जीतेगी। प्रदेश में भी रिपीट कर रिवाज बदलेगी।
