By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: युवक की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने की आत्महत्या
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > युवक की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने की आत्महत्या
crimehimachal

युवक की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने की आत्महत्या

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/12 at 10:49 AM
Share

मंडी : धर्मवीर- बीती 21 मार्च को पुलिस थाना गौहर के तहत पड़ने वाली चच्योट तहसील के मानसा गांव की 17 वर्षीय नाबालिग की आत्महत्या का मामला एसपी दरबार पहुंच गया है। मंगलवार को नाबालिग के परिजनों का एक प्रतिनिधीमंडल एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन से मिला और एक ज्ञापन के माध्यम से अपनी व्यथा को सुनाया।

एसपी से मिलने पहुंचे नाबालिग के परिजन, लगाई न्याय की गुहार

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को पिछले लंबे समय से क्षेत्र का एक युवक तंग कर रहा था। जिस कारण उनकी नाबालिग बेटी ने तंग आकर यह कदम उठाया है। वहीं संबंधित थाना की टीम पर मामले को दबाने के भी आरोप परिजनों ने लगाए हैं। आरोप है कि जब इस बारे में गोहर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई गई तो पुलिस ने एफआईआर तक नहीं लिखी। बाद में सीएम ब्रांच से फोन कराने के बाद पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई। ज्ञापन के माध्यम से नाबालिग के परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।

मृतका के पिता पूर्ण चंद व चाचा परम देव ने बताया कि उनकी बेटी को लंबे समय से क्षेत्र का एक युवक मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। जिसकी वजह से उनकी बेटी आत्महत्या करने पर मजबूर हुई। उन्होनें कहा कि पहले भी युवक की शिकायत गोहर पुलिस थाना में की गई थी, लेकिन बाद में समझौता होने पर युवक ने माफी मांग ली। कुछ समय के बाद वह युवक फिर से उनकी बेटी को मानसिंक रूप से प्रताड़ित करने लगा। जिसके बाद उनकी बेटी को आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि गोहर पुलिस भी इस मामले पर सही ढंग से कार्यवाही नहीं कर रही हैं। वहीं इस मौके पर एसपी मंडी ने नाबालिग के परिजनों को आश्वासन दिया कि इस संदर्भ में निष्पक्षता से जांच की जाएगी।

TAGGED: Mandi minor committed suicide case
Chandrika April 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर जिला में प्रस्तावित हेलीपोर्ट क्षेत्र का पवनहंस टीम ने किया निरीक्षण,रिपोर्ट तैयार
Next Article धर्मशाला गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनाया जाएगा बैसाखी का पर्व,पाठ के साथ ही भोग का होगा आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?