संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में मई महीने में भी दिसंबर का एहसास हो रहा हैं। सर्दी है कि जाने का नाम नहीं ले रही है और इसके पीछे की वजह है प्रदेश में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश। बेमोसमी बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई हैं तो दूसरी तरफ किसानों के लिए यह बारिश परेशानी का सबब बन गई हैं ।
मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भारी बारिश, लाइटनिंग और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं,जबकि आने वाले 5 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की हैं। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई हैं और आने वाले 5 मई तक भी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं हैं।
1 और 2 मई को मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। अप्रैल माह में 17 साल बाद शिमला में 53 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई हैं।
