बद्दी : जगत सिंह-बद्दी के तहत भुड बैरियर के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग बद्दी नालागढ़ की 9 गाड़ियां अभी भी आग बुझाने में लगी है। आग लगने के कारण तो साफ नहीं हो पाए लेकिन आग देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा आसमान रुई की चपेट में आ गया और सारे आसमान में काला दूंगा छाया हुआ है । अभी भी आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकलती हुई देखी जा सकती है।
दमकल विभाग कि 9 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
बता दें कि जब दोपहर 3:00 बजे आग लगी तो उस समय कंपनी में आधा दर्जन के करीब मजदूर काम कर रहे थे तो अचानक मजदूरों ने भागकर जान बचाई और देखते ही देखते पूरे गोदाम को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। आग लगने के कारण तो साफ नहीं हो पाए और ना ही आग लगने से किसी के जानी नुकसान की कोई खबर है ,लेकिन आग लगने से कंपनी को लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए फायर अधिकारी कुलदीप ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे अभी आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 9 गाड़ियां जुटी हुई है, लेकिन अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सकता। उन्होंने कहा है कि पहले उनका मुख्य उद्देश्य आग बुझाना है और उसके बाद ही आग से हुए नुकसान और अन्य दस्तावेज चेक करना है।
