मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को सूचना के अधिकार अधिनियम की जानकारी प्रदान की जा रही हैं। इसके लिए आरटीआई प्रदेश संघ जागरूकता शिविर करवा रहा हैं, ताकि आम लोगों सहित शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों तक सूचना के अधिकार अधिनियम की जानकारी पहुंचाई जा सके।
आरटीआई प्रदेश संघ के वित सचिव प्यार मोहम्मद,जिला अध्यक्ष योगराज महाजन,उत्तम चंद वशिष्ठ,सुधीर आर्य,प्रशांत महाजन सहित कई कार्यकर्ताओं ने राजकीय मिलेनियम बहुतकिनिकी महाविद्यालय सरोल में एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं को आरटीआई अधिनियम के बारे में विशेष जानकारी दी गई और अपने अनुभव सांझा किए।
किस तरह उन्होंने इस अधिकार के तहत कई मुद्दे उजागर किए और उन्हें किस तरह की परेशानी हुई यह भी जानकारी शिविर के दौरान दी गई। प्रदेश आरटीआई के वित सचिव, प्यार मोहम्मद और जिला अध्यक्ष योग राज महाजन ने करीब दो घंटे तक अपने वक्तव्य में बच्चों को करीब से जानकारी उपलब्ध करवाई ओर कहा कि इस तरह की कार्यशाला अन्य संस्थानों में भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी।
प्रदेश सरकार के अधीन आने वाले तकनीकी निदेशालय की ओर से प्यार मोहम्मद के आग्रह पर उन्हें चंबा जिला के सभी सरकारी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आरटीआई कार्यशाला लगाने की अनुमति प्रदान की हैं। उसी के तहत एक एक करके कार्यशाला का अयोजन किया जा रहा हैं।
दूसरी ओर आरटीआई प्रदेश संघ के जिला अध्यक्ष योग राज महाजन ने कहा की आज उन्होंने आरटीआई की कार्यशाला आयोजित करवाई जिसमें यहां के छात्र छात्राओं को आरटीआई अधिनियम के बारे में जानकारी दी हैं, ताकि बच्चों को इस अधिनियम के बारे में जानकारी हो ।
