शिमला,संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल हाईकोर्ट में आज संजौली मस्जिद मामले को लेकर सुनवाई हुई।संजौली मस्जिद के आसपास रहने वाले लोकल रेजिडेंट ने नगर निगम शिमला के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर रखी थी। जिसका कोर्ट ने निपटारा कर दिया। हाइकोर्ट ने नगर निगम शिमला को मामले में छः हफ्ते के भीतर अनुपालन के आदेश जारी किए है।ये भी कहा कि की इसके बाद अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
मामले की जानकारी देते हुए संजौली लोकल रेजिडेंस के वकील जगत पाल ने बताया कि हाइकोर्ट ने सख्त लहजे में नगर निगम को मस्जिद मामले में कर्रवाई कर अनुपालन रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।यदि आदेशों का पालन न हुआ तो कोर्ट की अवमानना माना जाएगा। आठ मई को छः हफ़्ते का समय पूरा होगा।
