नाहन,सतीश शर्मा (TSN)-बीते दिनों नाहन शहर के कुछ इलाकों में लोगों द्वारा बिना अनुमति के पेड़ काटने के मामले सामने आये थे। जिस पर नगर परिषद की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है। साथ ही बिना अनुमति के पेड़ काटने वालों पर नजर रखने के लिए फॉरेस्ट गार्ड को भी हिदायत दी गई है।
फॉरेस्ट गार्ड को पेड़ काटने वालों पर नजर रखने के जारी किए गए आदेश
मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि कालिस्तान मंदिर के साथ और शिमला रोड पर चोरी छुपे बीते दिनों पेड़ काटने के मामले उनके संज्ञान में आए हैं। जिस पर उन्होंने कार्रवाई अमल में लाते हुए इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके साथ-साथ फॉरेस्ट गार्ड को भी ऐसे मामलों पर निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में कई पेड़ सूख चुके हैं जो लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं ऐसे में उन पेड़ों को कटवाने के लिए भी मुहिम शुरू की जा रही है। ताकि इन पेड़ों के कारण किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।
अजय गर्ग ने कहा कि यदि कोई बिना अनुमति के पेड़ काटते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ MC एक्ट और कानून के मुताबिक जो कार्रवाई बनती है वह अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और MC एक्ट और कानून का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
