संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला के ढली में एक टायर की दुकान में आग लगने की घटना सामने आई हैं। यहां दुकान में आग लगने से करीब 1 करोड़ का नुकसान हो गया। आग लगने का प्राथमिक कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात को टायर की दुकान में अचानक आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। टायर और अन्य तरह का स्पेयर पार्ट्स का सामान जो दुकान के अंदर रखा गया था वह जलकर राख हो गया। जब तक फायर कर्मी मौके पर पहुंचते तब तक सब जलकर राख हो गया था। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं।
