सचिन शर्मा, मनाली (TSN): मनाली विधानसभा क्षेत्र के आने वाले काईस के सौर गांव में मंगलवार को अचानक से एक मकान में आ+ग लगने की घटना पेश आई हैं। मकान में लगी इस आ+ग से लाखों की संपत्ति जल+कर राख हो गई हैं।
आ+ग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया हैं। अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव वासियों और अग्निशमन विभाग़ की टीम ने कड़ी मशक़्क़त के बाद आ+ग पर पाया क़ाबू।
