घुमारवीं (बिलासपुर)(TSN)-हरलोग गाँव में 76 वर्षीय निक्का राम और 70 वर्षीय नारायण सिंह की पशुशाला में पिछली रात को दीपावली पर भीषण आग लग गई। इस घटना में निक्का राम की पशुशाला की रसोई समेत पूरी छत और पशुशाला में रखी घास जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
आग लगते ही पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। निक्का राम और नारायण सिंह के परिवार ने इस हादसे में हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है।स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया।
