मंजूर पठान,चंबा: उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत झज्जाकोठी के मटियूंड में वन विभाग के निरीक्षण हट में अचानक आग लग गई। आग लगने से यह निरीक्षण हट जलकर राख हो गया। देर रात निरीक्षण हट में आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की ओर से आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया,लेकिन देखते ही देखते पूरे दो कमरों के निरीक्षण हट को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने के कारण निरीक्षण हट के 2 कमरे पूरी तरह जल गए। वन विभाग की ओर से यह निरीक्षण हट देवदार की लकड़ी का बनाया गया था। लकड़ी का भवन होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने से जानी नुकसान नहीं हुआ क्यों कि इस दौरान निरीक्षण हट के अंदर कोई मौजूद नहीं था। इस अग्निकांड ने निरीक्षण हट के अंदर रखे गए देवदार के 8 स्लीपर भी जल गए। जब वन रक्षक मौके पर पहुंचे टी उन्होंने इसकी जानकारी तीसा थाना को दी । तीसा थाना की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया हैं।
विपिन कुमार प्रधान ग्राम पंचायत झज्जाकोठी ने बताया कि मुझे पंचायत चौकीदार ने फोन किया की वन विभाग के रसोईघर में आग लगी हैं उसकी सूचना हमने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो सके ।
