संजीव महाजन,नूरपुर :नूरपुर ब्लॉक के बौड जाछ में शुक्रवार देर शाम एक कार एसेसरी की दुकान पर अचानक आग लगने की घटना सामने आई हैं। जैसे ही दुकान मालिक को आग लगने की सूचना मिली तो पहले उसने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उसमें वह असफल रहा। इसके बाद फायर ब्रिगेड विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चंद मिनटों में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। चंद ही मिनटों में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने दुकान पर लगी आग पर काबू पा लिया जिससे कि दुकानदार का काफी नुकसान होने से बच गया।
अगर समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचती तो आग की वजह से ज्यादा नुक्सान हो सकता था ।फायरमैन गुरुदयाल चंद ने बताया कि हमें जैसे ही फोन आया हम तुरंत दुकान पर पहुंचे और जल्द आग बुझाने में कामयाब हो गए।
वहीं दुकानदार बिन्नी ने बताया कि हम दुकान के बाहर बैठे हुए थे तो हमें सामने से मैनेजर ने बताया कि आपकी दुकान पर आग लगी हैं। जब हमने देखा तो सच में दुकान में आग लगी हुई थी। आग को देखते ही हमने पहले वाटर कूलर के पानी को फैंक कर आग आग बुझाने की कोशिश की पर आग नहीं बुझी। फिर किसी ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहां पहुंच गईं और उन्होंने आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि इस आग से हमारा लगभग दो लाख रुपए का नुकसान होने संभावना हैं।
