सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- दिवाली के त्यौहार को लेकर जिले में अग्निकांड से निपटने के लिए इस बार अग्निशमन विभाग ने पुख्ता प्रबंध कर लिए है ।जिला मुख्यालय सोलन में त्योहारी सीजन को लेकर दमकल और निगम की टीम ने हाइड्रेंट का निरीक्षण किया है। जिला में दिवाली के त्यौहार पर कोई अप्रिय घटना न हो सके इसके लिए विभाग अलर्ट है।
मंगलवार को होम गार्ड कमांडेंट सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि दिवाली के त्यौहार को लेकर विभाग ने पुरी तैयारी कर ली है, जिन जिन क्षेत्रों में हाइड्रेंट खराब थे और जो शहर के अति संवेदनशील इलाके में थे उन्हें ठीक कर लिया गया है। वहीं विभाग ने त्योहारी सीजन में आग की संभावित घटनाओं पर काबू पाने के लिए अलर्ट घोषित कर दिया है। दिवाली पर सभी कर्मचारी 24 घंटे शिफ्टों में ड्यूटी देंगे। उन्होंने कहा कि हर फायर स्टेशन और हर फायर पोस्ट पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है,और 24 घँटों तक जवानों की तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जहां जहां पर पटाखें बेचने और जलाने के लिए प्रशासन ने जगह चिन्हित की है,वहीं पर इन सब चीजों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि शहरों और क्राउड एरिया में विभाग मुस्तेदी से कार्य करेगा।
