By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में इलेक्ट्रिक बस का पहला हादसा..स्टार्ट करते ही दौड़ पड़ी बस…बाल-बाल बची लोगों की जानें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > मंडी में इलेक्ट्रिक बस का पहला हादसा..स्टार्ट करते ही दौड़ पड़ी बस…बाल-बाल बची लोगों की जानें
Accidenthimachal

मंडी में इलेक्ट्रिक बस का पहला हादसा..स्टार्ट करते ही दौड़ पड़ी बस…बाल-बाल बची लोगों की जानें

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/17 at 6:10 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी में इलेक्ट्रिक बस का पहला हादसा सामने आया है। यह हादसा मंडी बस स्टैंड पर ही बीती शाम को हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मंडी से मराथू जा रही एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस नंबर एचपी 66 6266 को ड्राईवर ने जैसे ही स्टार्ट किया तो बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर यह बस एक अन्य बस नंबर एचपी 65 4754 से जा टकराई और उसके बाद सीढ़ीयों पर चढ़ गई। चालक ने बस को ब्रेक लगाकर नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस आउट ऑफ आर्डर होकर दूसरी बस से जा टकराई।

बस में सवार थे 24 लोग, सिर्फ दो को आई मामूली चोटें

हादसा होते ही बस स्टैंड पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बस में 24 सवारियां मौजूद थी, जिनमें से सिर्फ दो को मामूली चोटें आई हैं जबकि दूसरी बस पूरी तरह से खाली थी। यह तो गनीमत रही कि बस सीढ़ीयों पर चढ़ने के बाद रूक गई, यदि कहीं आगे चली जाती और दीवार से टकराती या पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी शुक्र रहा कि बस जिस तरफ को बस गई उस तरफ को लोग नहीं खड़े थे। अन्यथा बस स्टैंड पर शाम के समय काफी ज्यादा लोगों की भीड़ रहती और जहां हादसा हुआ वहां शौचालय भी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है, लेकिन इस पर अधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। मंडी से मराथू जाने से पहले यह बस दुर्गापुर रूट पर गई थी और वहां से वापिस लौटकर मंडी बस स्टैंड से मराथू के लिए रवाना होने वाली थी। मंडी बस स्टैंड के मुख्य निरीक्षक पवन गुलेरिया ने बताया कि इलेक्ट्रिकल बस के हादसे के कारणों की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। बस को जांच के लिए वर्कशॉप भेजा गया है। कमेटी पूरी बस की जांच करेगी जिसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि हादसे का कारण क्या रहा। राहत की बात यही है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित है। बस का भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

TAGGED: Mandi electric bus accident
Chandrika May 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने खेलो इंडिया के संचालकों को दी लुहणू स्थित स्पोर्ट्स कांपलेक्स से छेड़छाड़ न करने की सलाह
Next Article सिरमौर रियासत को मिले 11वें राजगुरु…योगी किशोरी नाथ गद्दी पर हुए विराजमान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?