मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। इन स्कूलों को खोलने को लेकर पहले भूमि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया चल रही हैं। इन स्कूलों के लिए सबसे पहले डलहौजी विधान सभा क्षेत्र के रुल्याणी पंचायत में जमीन का चयन भी कर लिया गया हैं। दो वार्ड फ्रोटका और रोला में यह जमीन 52 बीघा पूरी की गई है ,ताकि जल्द इसकी अन्य तैयारियां शुरू की जा सकें।
कांग्रेस पार्टी की सीनियर नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने बताया की सरकार शिक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं। आशा कुमारी ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में सरकार बेहतरीन कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार की सोच थी की हर विधान सभा में एक डे बोर्डिंग स्कूल बनाया जाएगा। जहां बच्चों के रहने ओर पढ़ाई का एक ही स्थान होगा। इसके लिए प्रयास तेज किए गए हैं। उन्होंने कहा की उक्त नए स्कूलों को भी जल्द नए भवन मिलेंगे इसके साथ ही अब सरकारी योजनाओं के लिए बनने वाली वन विभाग की अनुमति के लिए अब सुप्रीम कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब डीएफओ के स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकेंगी।
पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हर विधान सभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल बनाने की घोषणा की हैं। उसी के चलते डलहौजी में भी स्कूल के लिए जमीन का चयन कर लिया गया हैं। 52 बीघा जमीन देख ली गई हैं और जल्द अन्य औपचारिकताएं पूरी होंगीं। उन्होंने कहा कि जहां तक स्कूलों के भवन के निर्माण हैं उन्हे भी जल्द पूरा किया जाएगा।
