नाहन:आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम मशीनें जिलों में भेजी जा रही है। सिरमौर जिला के लिए भी आयोग की ओर से ईवीएम/वीवीपैट मशीनें भेजी गई है जिनकी जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एवं नोडल अधिकारी (ईवीएम/वीवीपैट) मनेश कुमार यादव ने बताया बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा निर्वाचन-2022 के संचालनार्थ जिला सिरमौर को प्रदान की गई सभी एम-3 ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड इंजीनियरों की ओर से 22 जुलाई से शुरू कर दी गई है।
