हमीरपुर: रोटरी क्लब हमीरपुर की ओर से रविवार को पदस्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने क्लब के नए सदस्यों ने अपना पदभार ग्रहण किया और अपनी प्राथमिकताएं भी तय की। रोटरी क्लब हमीरपुर ने रोटरी 2022-23 के लिए प्रधान रोटेरियन राकेश ठाकुर को चुना है जिन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर पदस्थापना अधिकारी रोटेरियन डॉ. प्रेम ठाकुर ने कहा कि रोटरी एक धर्मनिरपेक्ष है जो जाति, लिंग, वर्ण या राजनैतिक विचारधारा के भेदभाव के बिना सबको सदस्य बनाती है। संसार में 32 हज़ार से अधिक रोटरी क्लब हैं जिसमें 13 लाख से अधिक लोग सदस्य है। रोटरी, व्यापार और पेशेवर लोगों का विश्वव्यापी संगठन है, जो मानवीय सेवा, सभी व्यवसायों में उच्च नैतिक स्तर को बढ़ावा देने और दुनिया में शांति और सद्भावना के निर्माण में सहायता देने हेतु विश्वव्यापी रूप से एकजुट होकर कार्यरत है।
इस दौरान रोटरी क्लब के नेतृत्वकर्ता के रूप में रोटेरियन राकेश ठाकुर, सचिव रोटेरियन भगवती शर्मा ने पदभार ग्रहण करते हुए आगामी एक वर्ष के लिए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। इस से पूर्व निवर्तमान प्रधान रोटेरियन अशोक ठाकुर ने गतवर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं मंच संचालन अमरजीत अत्री व धन्यवाद प्रस्ताव रोटेरियन एन.के शर्मा ने प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर क्लब सचिव रोटेरियन भगवती प्रसाद शर्मा सहित रोटेरियन जे.पी अग्निहोत्री, रोटेरियन डॉ. आर.के.मल्होत्रा, रोटेरियन अशोक ठाकुर, रोटेरियन मंजीत बनयाल, रोटेरियन राजीव शर्मा, रोटेरियन एन.के शर्मा, रोटेरियन अरविंद कटोच सहित 50 से ज्यादा रोटेरियन मौजूद रहे।
