By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में बाल मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किए गए पांच बच्चे..पांचों बच्चों को भेजा गया खुला आश्रम गृह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में बाल मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किए गए पांच बच्चे..पांचों बच्चों को भेजा गया खुला आश्रम गृह
himachalNews

मंडी में बाल मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किए गए पांच बच्चे..पांचों बच्चों को भेजा गया खुला आश्रम गृह

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/09 at 6:28 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला प्रशासन द्वारा गठित विभिन्न विभागों की साझा टीम ने आज मंडी शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर बाल मजदूरी कर रहे पांच बच्चों को रेस्क्यू किया है। यह बच्चे इंदिरा मार्किट, चंद्रलोक गली और मंडी बस स्टैंड के पास मजदूरी कर रहे थे। तीन बच्चे ढाबे पर मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किए गए, जबकि दो बच्चे डेली नीड शॉप से रेस्क्यू किए गए।

एडीएम मंडी अश्वनी कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा बाल श्रम बचाव अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जिला के सभी सीडीपीओ को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस बात को लेकर छानबीन करें कि कहीं उनके इलाके में कोई बच्चा मजदूरी तो नहीं कर रहा है। यदि ऐसा कुछ है तो फिर उसपर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए और बच्चों को रेस्क्यू किया जाए।

तीन बच्चे ढाबों से तो, दो बच्चे डेली नीड शॉप से किए गए रेस्क्यू

जिला बाल संरक्षण इकाई मंडी की काउंसलर हर्षलता ने बताया कि बच्चों के सभी दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं और उसी आधार पर इनकी सही उम्र का पता चल पाएगा। अभी तक यही पता चला है कि बच्चे 15 से 18 वर्ष की आयु के बीच के हैं। इन सभी बच्चों को खुला आश्रम गृह मंडी में रखा गया है और जांच पड़ताल के बाद ही इस बारे में आगामी निर्णय लिया जाएगा।

इस संयुक्त रेस्क्यू आपरेशन में बाल संरक्षण इकाई से परिवीक्षा अधिकारी रमा कुमारी, काउंसलर हर्षलता, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नीरज शर्मा, सदस्य लाल सिंह देशबंधु, पंकज चंदेल, श्रम विभाग से श्रम इंस्पेक्टर रविकांत, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से सतीश कुमार, पुलिस विभाग से वंदना शर्मा, वीना कुमारी, सावित्रि देवी, चाईल्ड लाईन से समन्वयक अच्छर सिंह, सदस्य सुषमा और पुष्पेंद्र शामिल रहे।

TAGGED: Mandi Five children rescued while doing child labour
Chandrika June 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला गेयटी थियेटर में कल्पवृक्ष आर्ट प्रदर्शनी में हिमाचल की संस्कृति और विरासत की झलक
Next Article पुदीना खाने में स्वादिष्ट तो है ही साथ ही औषधीय गुणो से भी भरपूर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?