शिमला : कमल भारद्वाज -हिमाचल प्रदेश की पहचान यहां की अद्भुत संस्कृति, विरासत और प्रकृति को लेकर है लेकिन धीरे धीरे युवा पीढ़ी इसे भूलती जा रही है और पाश्चात्य संस्कृति को युवा अपना रहें हैं। युवाओं को हिमाचल की संस्कृति के बारे में जानकारी सांझा करने के मकसद से शिमला के गेयटी थियेटर में रश्मि, मोनिका और शुभ्रा नाम की तीन महिलाओं ने कल्प वृक्ष आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया है, जिसमें हिमाचल की विरासत को दिखाया गया है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमयाना के प्रिंसिपल रजनीश पठानिया ने किया और कहा कि प्रदर्शनी में काफी अच्छी तस्वीरें लगाई गई और हिमाचल की संस्कृति को लोगों खासकर युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कल्प वृक्ष आर्ट हाउस शुरू करने वाली आर्टिस्टों ने बताया कि कोविड के दौर में जब लोग घर में बैठकर कुछ करने का सोच रहे थे तो उस वक्त कल्प वृक्ष आर्ट हाउस शुरू किया था ताकि लोगों को अपनी इच्छा अनुसार कुछ करने के लिए मंच प्रदान हो सके और नए लोग जिनमें टैलेंट हैं उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। तस्वीरों में हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण संस्कृति, विरासत और परंपरा को दिखाने का प्रयास किया गया है ताकि युवा पीढ़ी को हिमाचल की संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके।
