विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: भारत स्काउट एंड गाइड्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ध्वज स्थले भारत स्काउट एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर जिला मंडी में शुरु हुआ हैं। यह सारा कार्यक्रम राज्य ट्रेनर सुप्रिहा ,रोहित ठाकुर ओर प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर प्रभारी एम.एल.शर्मा के मार्गदर्शन में शुरु हुआ हैं। इस शिविर में उन्होंने विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों को अनुशासन में रहकर अच्छी बातें सीखने का आह्वान किया।
भारत स्काउट और गाइड टीम के मार्गदर्शन में रहकर कैंप को यादगार बनाने की नसीहत भी उन्होंने दी।उन्होंने कहा कि इसमें 140 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। स्टेट ट्रेनर सुप्रिहा ने कहा कि 19 जून तक चलने वाले पांच दिवसीय शिविर में राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमढ़ी मध्यपदेश से आए हुए रिसोर्स पर्सन जिमी सिकेरा, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, बोलर महारुद्र,आतिश गुप्ता, सुधीर राउल, जाहिद कुरैशी कैंप प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी 19 जून तक विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे कि प्राथमिक चिकित्सा, सिग्नलिंग, मैपिंग और स्टार गेजिंग, पायनियरिंग और अनुमान, साहसिक कार्य, पर्वतारोहण और चरम खेल परीक्षाओं को पास कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
