सोलन : योगेश शर्मा – राज्यस्तरीय शुलिनी मेला 23 जून से 25 जून तक सोलन में आयोजित होने जा रहा है । जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार दिख रहा है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था किस तरह से मेले के दौरान हो इसको लेकर भी पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है।
पुलिस द्वारा मेले के दौरान करीब 500 जवानों की तैनाती की जाएगी, वहीं दूसरी तरफ डीएसपी स्तर के आठ अधिकारी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे शुक्रवार को जानकारी देते हुए एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने बताया कि राज्यस्तरीय तीन दिवसीय शुलिनी मेला बेहतर और लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं। मेले को लेकर सोलन शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। योगेश रोलटा ने बताया कि शुलिनी मेले मर 500 पुलिस कर्मचारी तैनात होंगें, वहीं 8 डीएसपी स्तर के अधिकारी मेले में तैनात रहने वाले है।
