संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन को लेकर प्रदेश भर में आज सायरन बजा कर लोगों को अलर्ट किया गया। इस दौरान इन आपदाओं से लोगों का बचाव भी किया गया ओर मेगा मॉक ड्रिल में माध्यम से लोगों को आपदा से बचने के प्रति किया जागरूक किया गया। आपदा प्रबंधन को लेकर हिमाचल में संभावित बाढ़ और भूस्खलन पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभागों से संबंधित राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया।
शिमला में मॉक ड्रिल को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया था। जहां से मुख्य कंसल्टेंट मेजर जनरल सुधीर बहल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने अधिकारियों से उनके इलाके की रिपोर्ट मांगी। सुधीर बहल ने बताया की हिमाचल आपदाओं की दृष्टि संवेदनशील माना जाता हैं। मानसून में आए दिन बाढ़ व भूस्खलन में कई लोगों की मौत व करोड़ों का नुकसान होता हैं, जिसको देखते हुए प्रसाशन को तैयार रहने के साथ लोगों को आपदा से किस तरह बचना चाहिए इसके प्रति जागरूक किया जाता हैं।
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से गुरुवार को प्रदेश भर में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से लोगों को बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति से किस तरह से निपटा जा सकता हैं इस बारे में जागरूक करने के साथ ही उन्हें जानकारी भी मुहैया करवाई गई।
