सोलन : योगेश शर्मा – वीरवार को हिमाचल प्रदेश में बाढ़,भूस्खलन और अन्य चीजों से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल की गई जिसमें सोलन, कसौली, कंडाघाट,नालागढ़ और अर्की में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में विशेष रूप से विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी जिसमें सुबह 9:00 बजे से जिला के सभी उपमंडल में मॉक ड्रिल शुरू हुई थी।
सुबह करीब 9 बजे सायरन बजते ही आपदा से बचाव के लिए मॉक ड्रिल शुरू हुई, सोलन में शिवालिक बायोमेटल चंबाघाट में रसायनिक रसाव और बाढ़ आने की स्थिति को दर्शाया गया जहां पर एनडीआरएफ,होमगार्ड,स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने मिलकर राहत बचाव कार्य किया इस दौरान यह दर्शाया गया कि किस तरह से उपकरणों का इस्तेमाल इस आपदा की घड़ी में किया जा सकता है वहीं क्या-क्या कमियां इस दौरान पाई गई उसको लेकर भी आज रिपोर्ट तैयार की गई है।
डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिला के सभी उमंडलों में रसायनिक रसाव, भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति को दर्शाया गया है जिसमें किस तरह से आपदा से बचाव को लेकर कार्य किया जा सकता है,इसके लिए मॉक ड्रिल की गई है। उन्होंने के सोलन में शिवालिक बाईमेटल चंबाघाट, अर्की में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कसौली उपमंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर,नालागढ़ मंडल के बीर प्लासी पीसी मझौली तथा कंडाघाट उपमंडल के अश्वनी खड़ साधुपुल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।
