संजु चौधरी, शिमला: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शिमला के लोअर बाजार में 7 नई बनी दुकानों को गुरुवार को शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने दुकानदारों को समर्पित कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि नई दुकानों के बनने से बाजार में जगह भी खुली हैं। नई दुकानों के बनने से शहर स्मार्ट होगा और दुकानदारों को फायदा होगा।
वहीं स्मार्ट सिटी मिशन में एक साल के विस्तार पर उन्होंने कहा कि अभी इसकी नोटिफिकेशन हुई है इसमें अभी यह साफ नहीं है कि नए प्रोजेक्ट को भी इसमें शामिल किया जाएगा या पुराने कामों को ही पूरा किया जाएगा। जनारथा ने कहा कि शिमला की समस्याओं को लेकर वह दिल्ली भी जायेंगे। केंद्रीय यूडी मिनिस्टर व अधिकारियों से बात की जाएगी जिसमें रेलवे व पीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी जमीन सहित कई अन्य मसलों को उठाया जाएगा।
