ऊना:विकास शर्मा (TSN)-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले के छठे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा।श्रद्धालुओं की तादाद में भारी वृद्धि दर्ज की गई।जिसके कारण श्रद्धालुओं की डबल लाइन नया बस स्टैंड चिंतपूर्णी के पास स्थित बैरियर के पास पहुंच गई।श्रद्धालुओं को डबल लाइन में दर्शन करने के लिए 5 से 6 घंटे का समय लग रहा है।
चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले में बारिश के बीच में भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है.श्रद्धालु पूरी लगन के साथ मां के दीदार को करने के लिए उत्साहित हैं।पूरे मेला क्षेत्र को देखने पर मानो ऐसा लग रहा है जैसे की पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र मिनी पंजाब बन गया है।आने वाले दो दिनों में और भीड़ बढ़ने के आसार हैं।वहीं दूसरी और मेला क्षेत्र में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।भीड़ बढ़ने के कारण रूट की बसों को भंरवाई में ही रोका जा रहा है।
