बीबीएन/जगत सिंह: बद्दी के भटौली कलां से एक अवैध शराब से भारा ट्रक दून विस कि फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा पकड़ने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि यह शराब की पेटियां चुनावों में इस्तेमाल करने के लिए लाई जा रही थी। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान पकड़ी गई यह सबसे बड़ी खेप है।

बता दें कि हिमाचल में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, चुनाव आयोग द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वाड टीम-1, (दून विधानसभा क्षेत्र) के प्रभारी डॉ. हेमराज राणा, ए एस आई जगमोहन सिंह, कांस्टेबल मनिंदर सिंह, हिरमेश कुमार, पंकज, वीडियोग्राफर जसविंदर व चालक संजीव ने शनिवार सुबह के समय रूटीन चैकिंग के दौरान घरेड़ गांव के नजदीक ट्रक न० HP 93 4076 से अवैध शराब का भारी भरकम जखीरा पकड़ा। जिसमें की ट्रक चालक से अवैध रूप से अन्य राज्य से अंग्रेजी शराब की 449 पेटियां बरामद की गई है।
इसकी सूचना उपरोक्त टीम ने पुलिस थाना बद्दी में दी है। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस टीम ने तुरन्त मौका पर पहुंच कर धारा 39(1)ए हि0प्र0 आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
