By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: महिला सशक्तिकरण की बातों में आगे तो महिलाओं को टिकट देने में पीछे रहती है कांग्रेस: अपराजिता सारंगी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > महिला सशक्तिकरण की बातों में आगे तो महिलाओं को टिकट देने में पीछे रहती है कांग्रेस: अपराजिता सारंगी
himachalpoliticalpolitical

महिला सशक्तिकरण की बातों में आगे तो महिलाओं को टिकट देने में पीछे रहती है कांग्रेस: अपराजिता सारंगी

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/29 at 4:50 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन चुनाव के समय जब टिकट देने की बारी आती है तो सबसे कम टिकटें महिलाओं को कांग्रेस की ओर से दी जाती है। भाजपा ने हमेशा कांग्रेस से ज्यादा सीटें महिलाओं को देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा की कांग्रेस महिलाओं को टिकट देने के समय बोलती कुछ है और जमीनी हकीकत कुछ और होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को देश में एक सकारात्मक मुक़ाम देकर उन्हें आगे बढ़ने का हमेशा मौका दिया है। पार्टी ने जीतने वाली महिलाओं को टिकट देने की एक शुरुआत की है और धीरे-धीरे उनकी सहभागिता को और ज्यादा बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में 46 फ़ीसदी महिलाएं पंच, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि के ओहदों पर लोगों के लिए काम कर रही है। भाजपा ने समाज के हर वर्ग का कल्याण कर उसके साथ खड़े होने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि ओ.पी.एस मामले को लेकर प्रदेश की जयराम सरकार निश्चित तौर पर कोई उचित कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि देश में पिछले कुछ सालों में जितने भी अपराध हुए हैं उनमें 40 फ़ीसदी अपराध महिलाओं के प्रति हुए हैं। इस सिस्टम को और ज्यादा सुधारे जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हिमाचल में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित है यह महिलाओं के लिए एक बहुत अच्छा वातावरण है। उन्होंने कहा की जयराम सरकार ने प्रदेश के हर व्यक्ति के कल्याण के लिए काम किया है। यही वजह है कि
हिमाचल में भाजपा एक बार फिर से सरकार बना कर इतिहास रचेगी ।

TAGGED: Aparajita Sarangi, congress, women empowerment
admin October 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने पकड़ा अवैध शराब की पेटियों का ट्रक
Next Article AAP ने नाहन में मांगे वोट, जल्द पार्टी के स्टार प्रचारक भी करेंगे चुनाव प्रचार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?