राकेश, ऊना: प्रदेश में इस बार बारिश ना होने और घने कोहरे से किसानों की फ़सल बर्बाद हो रही हैं। लगातार पड़ रहे इस कोहरे की वजह से ऊना जिला में भी किसानों की गेंहू ओर टमाटर की फ़सल बर्बाद हो रही हैं। हिमाचल प्रदेश का ऊना जिला कृषि प्रधान जिला हैं। यहां पर सबसे ज्यादा गेहूं ,आलू, मक्की व मौसमी सब्जियों की पैदावार की जाती हैं। इस बार बारिश ना होने के चलते और पिछले काफी दिनों से पड़ रही भयंकर सर्दी और घने कोहरे का असर किसानों की फसलों और सब्जियों पर भी देखने को मिल रहा हैं।
कृषि विभाग की माने तो जिला ऊना में 38677 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल किसानों की ओर से उगाई गई हैं। लगातार पड़ रहे घने कोहरे के असर से जिला ऊना के बगाना उपमंडल और चिंतपूर्णी उपमंडल में 15 से 20 फीसदी नुकसान होने की जानकारी । कृषि विभाग की माने तो जिस क्षेत्र में गेहूं की फसल और सब्जियों को पानी की सुविधा हैं वहां पर नुकसान ना के बराबर हैं। जहां पर पानी की सुविधा नहीं हैं, वहां पर नुकसान 20 फ़ीसदी के करीब हुआ हैं। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कोहरे से फसलों को बचाने के लिया शाम के समय पानी जरूर दें इससे फसलों पर कोहरे की मार नहीं होगी।
