देवेंद्र कुमार, नाहन: लंबे समय से लंबित पड़े बिजली बिल ना चुकाने को लेकर बिजली बोर्ड नाहन ने बड़ी कार्रवाई की हैं। विभाग की ओर से समय पर बिल जमा न करने पर कृषि विभाग व वन विभाग के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। इसके अलावा विभाग ने जल शक्ति विभाग को नोटिस जारी कर जल्द बिल जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं । बिजली विभाग ने ऐसे करीब 400 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे हैं जिन्होंने समय पर विभाग को बिजली बिल जमा नहीं करवाया हैं।
विद्युत बोर्ड के एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि विभाग ने समय पर बिजली बिल जमा न करने वाले 600 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए थे, जिनमें से 400 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं । उन्होंने बताया कि कृषि विभाग व वन विभाग के भी समय पर बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटे गए हैं, जबकि जल शक्ति विभाग को नोटिस थमाया गया हैं ।
उन्होंने बताया कि विभाग को डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 22 लाख 75 हजार 475 रुपए बिल वसूलना हैं जिसके लिए विभाग की कार्रवाई जारी हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाएं अन्यथा अब विभाग बिना कोई पूर्व सूचना दिए बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई अमल में लाएगा।
