अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर शहर में लोगों को बेसहारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलवाने के लिए हमीरपुर नगर परिषद ने अपनी मुहिम को तेज कर दिया हैं। नगर परिषद की ओर से शहर में आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करवाई जा रही हैं, ताकि आवारा कुत्तों की संख्या पर रोक लगाई जा सके और लोगों को इनसे निजात दिलवाई जा सके। 1 दिन में आधा दर्जन कुत्तों की धरपकड़ कर इनकी नसबंदी करवाने की प्रक्रिया नगर परिषद ने पूरी की हैं।
नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि बिलासपुर में कुतों को पकड़ने की ट्रेनिंग करवाने के बाद कुतों को पकड़ने के लिए काम शुरू कर दिया गया हैं। बता दें कि हमीरपुर शहर में 400 के करीब आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, जिन्हें पकड़ने का काम किया जा रहा हैं। गत दो माह पहले आवारा कुतों के हमले से एक बच्ची की मौत का मामला भी सामने आया था, जिसके बाद परिषद ने अपनी इस मुहिम को तेज कर दिया हैं।
नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि बिलासपुर में हमीरपुर नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों को कुतों को पकड़ने की ट्रैनिंग दी गई है और अब कर्मचारियों ने शहर में पांच से छह कुत्तों को पकड़ा हैं जिनकी नसबंदी करवाई गई हैं।
कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि कुतों के रजिस्ट्रेशन के लिए लोग आगे नहीं आ रहे है। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि घर में रखे हुए कुत्तों की रजिस्ट्रेशन के लिए नगर परिषद में संपर्क करे और अगर ऐसा नहीं करते है तो कानूनन कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि कुछ दिनों पहले आवारा कुतों ने बच्चों को नोचा था और उसके बाद ही नगर परिषद ने आवारा कुतों को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई है। उन्होंने बताया कि पांचसे छः कुतों को पकड़ा गया है और आवारा कुतों को पकड़ने के लिए कर्मचारी काम कर रहे हैं।
