राकेश,ऊना: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने विकास खंड गगरेट के तहत ग्राम पंचायत डंगोह खुर्द व अभयपुर और आरके कलामंच के कलाकारों ने विकास खंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत जोल व डीहर में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मंनोरजन के साथ-साथ लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश के 1.38 लाख परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए है जिस पर 28.15 करोड़ रूपए व्यय किए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत शामिल न हो सके प्रदेश के पात्र परिवारों को खाना पकाने के लिए धुंआरहित ईंधन प्रदान करने, महिला सशक्तिकरण ओर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ओर रसोई गैस सुविधा के सार्वभौमिकरण के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है। इसके अलावा सभी प्रकार की शिकायतों, मांगों व सुझावों को दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 1100 पर काॅल कर सकते है और वेब पोर्टल और सीएम संकल्प मोबाईल ऐप की ओर से भी शिकयत दर्जं की जा सकती है।
इसके अलावा फोक मीडिया दलों ने स्थानीय लोगों को कोविड़ 19 संबंधित सुरक्षा नियमों की अनुपालना करने तथा युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों बारे भी जागरुक किया। इस अवसर पर समस्त पंचायतों के प्रधान व उप प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
