बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – शक्तिपीठ श्री नैना देवी में चैत्र नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा । शहर की कानून व्यवस्था सुचारू रहे साफ सफाई व्यवस्था बेहतर रहे इसको लेकर जिलाधीश बिलासपुर आबिद हुसैन ने आज मेला से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की । उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला के दौरान किए जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया
आबिद हुसैन ने स्वयं मन्दिर पहुंचकर लिया व्यवस्था का जायजा
श्री नैना देवी जी चैत्र मेला 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक चलेगा । इसको लेकर जिलाधिश आबिद हुसैन
स्वयं मन्दिर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिश आबिद हुसैन ने कहा कि स्वयं श्री नैना देवी मंदिर की टॉयलेट व्यवस्था संतोषजनक नहीं है और जल्द ही इस पर भी बेहतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाकी जो यहां के स्कूल के मुद्दे है या कोई अन्य मुद्दे हैं उन्हें भी जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। जिलाधीश ने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस बार चैत्र नवरात्रों के दौरान श्री नैना देवी क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे ।
अधिकारियों को सौंपा जिम्मा
आबिद हुसैन ने कहा कि मेला के दौरान इस बार भी एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि डीएसपी नैना देवी विक्रांत को पुलिस मेला अधिकारी। इसके अलावा मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर को सहायक मेला अधिकारी और एसएचओ थाना कोट गौरव भारद्वाज को सहायक पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग मेला से पहले सभी प्रकार की तैयारियों को पूर्ण कर लेंगे ताकि श्रद्धालुओं को मेला के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े ।
इस तरह होगी मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था
आबिद हुसैन ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पंजाब के समीपवर्ती क्षेत्र जिला रोपड़ के आनंदपुर साहब के अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी ताकि ट्रैफिक व्यवस्था आनंदपुर साहब से लेकर नैना देवी तक मेला के दौरान सुचारू रूप से चलें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े । जिलाधीश ने कहा कि मेला के दौरान समान उठाने वाले वाहनों में सवारियों को लाना मनाही रहेगी । टेंपो ट्रैक्टर ट्राली यह सभी गाड़ियां कोला बाला टोबा से आगे नहीं आएगी और कोला बाला टोबा से श्रद्धालु बस के द्वारा श्री नैना देवी जी तक पहुंचेंगे । श्री नैना देवी में मेला के दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं भी व्यापक रूप से उपलब्ध होगी । जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे।
लंगर चिन्हित जगह पर ही लगाने की अनुमति
जिलाधीश बिलासपुर ने कहा कि लंगर चिन्हित जगह पर ही लगाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लंगर कमेटी वालों को हिदायत दी जाएगी कि वह साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें और साफ सुथरा लंगर श्रद्धालुओं को परोसे इसके अलावा मंदिर न्यास के सदा ब्रत लंगर में भी श्रद्धालुओं के लिए खानपान की व्यवस्था की जाएगी इसमें सुबह का नाश्ता दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन की व्यवस्था होगी।
जिलाधीश बिलासपुर ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दर्शनों के लिए दिक्कत का सामना न करना पड़े ।
उन्होंने कहा कि अगर भीड़ से सुबह श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जनों में रोका जाएगा और उन्हें लाइनों में ही माता के दर्शन के लिए भेजा जाएगा । जिलाधीश बिलासपुर ने कहा कि मेला के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में कड़ाह प्रसाद और नारियल चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा ढोल नगाड़े , बैंड बाजे पर भी प्रतिबंध रहेगा ।
