नाहन : देवेन्द्र कुमार- गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत कॉलेज नाहन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आज समापन हो गया । समापन समारोह में महाविद्यालय से सेवानिवृत्त आचार्य डॉ गिरिराज शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत। इस दौरान छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि 22 फरवरी से शुरू हुए एनएसएस के सात दिवसीय शिविर शिविर को 4 सत्रों में बांटा गया था । जिसमें पहले सत्र में सुबह योगाभ्यास , दूसरे सत्र में आसपास के इलाके में सफाई अभियान चलाया जाता था। तीसरा सत्र बौद्धिक प्रशिक्षण शिविर का होता था । जिसमें अलग-अलग विशेषज्ञ आकर छात्रों को जानकारी उपलब्ध करवाई। इसके अलावा चौथा और अंतिम सत्र सांस्कृतिक संध्याओं का रहता था जिसमें छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते थे।उन्होंने बताया कि शिविर में कॉलेज के 31 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में सभी स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया ।
