By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यहां है भीम की पत्नी देवी हिडिंबा का मंदिर,कुल्लू घाटी की है अराध्य देवी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > यहां है भीम की पत्नी देवी हिडिंबा का मंदिर,कुल्लू घाटी की है अराध्य देवी
himachalReligion

यहां है भीम की पत्नी देवी हिडिंबा का मंदिर,कुल्लू घाटी की है अराध्य देवी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/01 at 5:22 PM
Share

चन्द्रिका- हिमाचल के कुल्लू मनाली में हिडिंबा मंदिर एक प्रसिद्ध मन्दिर है जिसका इतिहास पांडवो के समय से जुड़ा है। दैवीय शक्तियां प्राप्त कर असुरों का नाश कर राक्षस से देवी बनी महाकाली स्वरूप कुल्लू घाटी की अराध्य देवी माता हिडिंबा पर लोगों की अपार आस्था है। देवी हिडिम्बा पाण्डव भीम की पत्नी थी।

पौराणिक कथा अनुसार इस तरह बनी देवी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में देवी हिडिम्बा का मंदिर है। जब जुए में पांडव अपना सबकुछ हार गए थे ,तो दुर्योधन शर्त के अनुसार इनको वारणावत नाम के जगह भेज देता है। यही पर दुर्योधन पांडवो को महल में जिन्दा जलाने की साजिश करता है ,लेकिन समय रहते पांडवो को इसका पता चल जाता है और वो लोग सुरंग के रास्ते जंगल में निकल जाते है। उस जंगल में हिडिम्ब रहता था उसने अपनी बेहन को पांडवो को पकड़ कर भोजन के लिए लाने को कहा ,हिडिम्बा पांडवो की तलाश में जाती है जहा उसकी मुलाकात भीम से होती है और वो उनपर मोहित हो जाती है। भीम के परिचय पूछने पर वो अपना और अपने भाई परिचय देती है ,तभी हिडिम्ब भी आ जाता है और यह सब देखकर क्रोधित होकर अपनी बहन हिडिम्बा पर वार करता है ,लेकिन भीम हिडिम्ब को मारकर हिडिम्बा को बचा लेता है।भीम से विवाह के बाद हिडिम्बा मानवी बन जाती है ,और अब वो देवी के रूप में पूजी जाती है। मनाली में इनका बहुत भव्य और सुंदर मंदिर है। यहाँ पर देवी को ग्राम देवी के रूप में भी पूजा जाता है।

देवी हिडिंबा के आगमन के बाद ही शुरू होता है अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा

मनाली से एक किलोमीटर दूर देवदार के घने व ऊंचे जंगलों के बीच लगभग 82 फुट ऊंचे पगौड़ा शैली के इस मंदिर को कुल्लू के राजा बहादुर ने सन् 1553 में बनवाया था। मंदिर के अंदर माता हिडिंबा की चरण पादुका हैं। माता जन्म से राक्षसी थी लेकिन तप व त्याग के बाद देवी मानी गई। कुल्लत राजवंश की दादी कही जाने वाली माता हिडिंबा के आगमन के बाद ही अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का आगमन होता है।

TAGGED: Kullu manali devi hidimba temple
Chandrika March 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में पशुपालकों ने विधायक के समक्ष उठाई पशु बिक्री मेला आयोजित करने की मांग
Next Article श्री नैना देवी में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों के लिए जिलाधीश आबिद हुसैन ने की बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?