By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला के तपोवन में पहली बार होगा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र-II का वार्षिक सम्मेलन, 30 जून से दो दिवसीय आयोजन”
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला के तपोवन में पहली बार होगा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र-II का वार्षिक सम्मेलन, 30 जून से दो दिवसीय आयोजन”
himachalpolitical

धर्मशाला के तपोवन में पहली बार होगा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र-II का वार्षिक सम्मेलन, 30 जून से दो दिवसीय आयोजन”

Karuna
Karuna 5 Min Read
Updated 2025/06/21 at 6:01 PM
Share

राहुल चावला , धर्मशाला | विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिह पठानियां ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधान सभा राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र -॥ का वार्षिक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र -II में हिमाचल प्रदेश सहित कुल पांच राज्य हैं l   इनमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर और दिल्ली भी शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज सम्मेलन के विभिन्न प्रबंधों को लेकर तपोवन स्थित विधानसभा के सभागार में जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही l

उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में विशेष अतिथि के तौर पर छह राज्यों के  अध्यक्षों को भी इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए विशेष निमन्त्रण दिया गया है। पठानियां ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य विषय डिजिटल युग में सुशासनः संसाधनों का प्रबन्धन, लोकतन्त्र की रक्षा और नवाचार को अपनाना है।

उन्होने कहा कि इस सम्मेलन में चर्चा के लिए 3 विषयों का चयन किया गया है। जिसमें 30 जून को पहले विषय “राज्य के विकास की तुलना में राज्य के संसाधनों के प्रबन्धन में विधायिका की भूमिका” पर चर्चा की जाएगीl जबकि 1 जुलाई को सुबह दूसरे विषय “अनुच्छेद 102 और 191 की 10वीं अनुसूची के तहत दलबदल के आधार पर अयोग्यता का प्रावधान और इसी दिन दोपहर बाद तीसरे विषय ” विधान सभाओं में ए०आई० (कृत्रिम बुद्धिमता) का उपयोग पर भी मंथन किया जाएगा।

पठानियां ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए मन्त्री परिषद सदस्यों के साथ विधान सभा के सभी सदस्यों सहित हिमाचल प्रदेश से लोक सभा तथा राज्य सभा सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में भाग लेने सभी प्रतिनिधि 29 जून को धर्मशाला पहुंचना शुरू हो जाएंगे।

पठानियां ने कहा कि 30 जून  को सम्मेलन का शुभारम्भ लोक सभा के अध्यक्ष एवं राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ, भारत क्षेत्र के अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। जबकि 1 जुलाई को सम्मेलन का समापन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे l

उन्होने कहा कि सम्मेलन के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू, राज्य सभा के उप- सभापति डॉ० हरिवंश नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा संसदीय कार्यमंत्री हर्ष वर्धन चौहान भी मौजूद रहेंगेl जबकि समापन समारोह पर राज्य सभा के उप-सभापति डॉ० हरिंवंश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर उपस्थित रहेंगे।

पठानियां ने कहा कि धर्मशाला स्थित तपोवन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र-ll का वार्षिक सम्मेलन पहली बार किया जा रहा हैl उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में संसद को संविधान द्वारा अनेक शक्तियों से लैस किया गया हैl उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह सम्मेलन एक सफल आयोजन रहेगाl

उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि धर्मशाला में इससे पूर्व भी कुछ अन्य राष्ट्र स्तरीय आयोजन हो चुके हैंl उन्होंने कहा कि धर्मशाला पहले से ही पर्यटन के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैप पर विख्यात रहा हैl लेकिन इस आयोजन से भी धर्मशाला को एक नया आयाम मिलेगाl उन्होंने यह भी कहा कि तपोवन स्थित विधानसभा परिसर के अधिकाधिक उपयोग को लेकर कार्य योजना तैयार की गई हैl इसके तहत ही आगामी 2 जुलाई को इस विधानसभा परिसर को पर्यटकों के लिए भी खोल दिया जाएगाl जिला प्रशासन ने इसको लेकर सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैंl

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और  हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय सम्मेलन की तैयारियों में जुट गए हैं l विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मेलन की पूरी अवधि के दौरान कानून व्यवस्था, प्रोटोकॉल, यातायात प्रबंधन, ठहरने की व्यवस्था के अलावा सम्मेलन के विभिन्न पहलुओं के दृष्टिगत सभी समुचित व्यवस्थाएं  सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिएl

Karuna June 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुक्खू सरकार पर सनातन विरोधी मानसिकता अपनाने का आरोप, विपक्ष का दावा – प्रदेश में हिंदू विरोधी घटनाएं बढ़ीं
Next Article KNH शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा: बिना गर्भवती हुए दंपति ने लगाए जुड़वा बच्चों के गायब होने के आरोप, रिपोर्ट में खुलासा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?